Winner PICS: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016: बिग बी, कंगना हुए सम्मानित
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को दिग्गज हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री कंगना रानौत, संजय लीला भंसाली और अन्य लोग सम्मानित हुए।
बता दें, साल 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जहां अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए मिला है। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब कंगना रनौत के हाथों गया है फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए। यह बिग बी का चौथा पुरस्कार है, जबकि कंगना रनौत ने तीसरी बार नेश्नल अवार्ड अपने नाम किया है। इससे पहले कंगना को 'फैशन' और 'क्वीन' के लिए सम्मानित किया गया है।

समारोह में अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता नंदा भी पहुंचे। साल 2015 के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संजय लीला भंसाली को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म का अवार्ड बजरंगी भाईजान को दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications













