..................... National Anthem for Farhan Akhtar's Bhaag Milkha Bhaag, फरहान की फिल्‍म में दिखेंगे कई खेल सितारे - Hindi Filmibeat

फरहान की फिल्‍म में दिखेंगे कई खेल सितारे

मुंबई। फरहान अख्‍तर की आने वाली फिल्‍म 'भाग मिल्‍खा भाग' के प्रमोशन के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्‍म के प्रमोशन के लिए भारत के राष्‍ट्रगान को कई खेल सितारों पर फिल्‍माया जायेगा। जिसमें अलग-अलग खेलों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले खिलाड़ी होंगे।

गौरतलब है कि फरहान की फिल्‍म 'भाग मिल्‍खा भाग' भारत के पूर्व ओलंपियन मिल्‍खा सिंह के जीवन पर आधारित है। जिसमें उनके साहसी प्रयासों को सलामी देने के लिए भारत के खिलाडि़यों पर इस राष्‍ट्रगान को फिल्‍माया जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियों में गोल्‍फर जीव मिल्‍खा, क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, शूटर अभिनव बिंद्रा, फुटबालर बाइचुंग भूटिया, बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह, रेश्‍लर सुशील कुमार, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, भारोत्‍तोलक गीता रानी, हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्‍लई, शतरंग खिलाड़ी विश्‍वनाथन आनंद और फार्मुला वन रेसर नारायण कार्तिकेयन नजर आएंगे।

इसकी शूटिंग निर्देशक 'ओम प्रकाश मेहरा' करेंगे। हालांकि यह अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है कि राष्‍ट्रगान खिलाड़ी खुद गायेंगे। यह फिर बैक ग्राउंड संगीत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X