क्या बापू की पुण्यतिथि पर रिलीज़ होगी नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म?
नाथूराम गोडसे इस देश में एक विवादास्पद नाम रहा है। कुछ लोग उन्हें आतंकवादी तक कह देते हैं तो कुछ उन्हें आज भी देशभक्त मानते हैं। वहीं ज़्यादातर लोग इस नाम को उस घटना से जोड़ते हैं जिसने देश का इतिहास बदल दिया। नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी को गोली मारने वाला इंसान था। ऐसे में उन्हें लेकर वापस से विवाद शुरू हो गया है। दरअसल महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम से एक फिल्म बनकर तैयार है।
इस फिल्म का नाम है 'देशभक्त नाथूराम गोडसे' और इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। विवादास्पद ये भी कि यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होनी है, यानि कि उसी दिन जब महात्मा गांधी ने हे राम बोलकर आखिरी सांस ली।
Pk डाउट: क्या धर्म जवाब देने में हिचकिचाए राजू हीरानी, हमारे 6 सवाल
इस फिल्म को लेकर अन्ना हजारे के सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। यह मामला पुणे के सिविल कोर्ट में दायर किया गया है। कोर्ट 29 दिसंबर को यह बताएगी कि मामले पर सुनवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में है या नहीं। आरोप है कि फिल्म सांप्रदायिक आधार पर लोगों की भावनाएं भड़का सकती है, इसलिए इस पर बैन लगाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications












