70% प्रॉपर्टी पाना चाहती हैं नताशा स्टेनकोविक ? हार्दिक पांड्या ने दिया झटका, पूरी की पूरी प्रॉपर्टी कर दी...

Hardik Pandya gave a shock to Natasha Stankovic: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें तेज हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने-अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। इन तलाक की अफवाहों के बीच एक खबर यह भी सामने आ रही है कि नताशा ने हार्दिक पांड्या से 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी की डिमांड की है। हालांकि इसमें अब कितनी सच्चाई है यह तो नताशा और हार्दिक ही बता सकते हैं। फिलहाल तो इन तेज खबरों के बीच भी अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। बीते दिन नताशा तो पब्लिक एरिया में भी देखा गया। पैपराजी ने उनसे तलाक को लेकर कई सवाल पूछे, लेकिन नताशा चुप रहीं, जिसके बाद से लोगों को यह लगने लगा है कि दोनों के तलाक की खबर सच है।
नताशा हार्दिक की प्रॉपर्टी में लेंगी हिस्सा
ऐसे में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि 70 प्रतिशत में से हार्दिक को नताशा को क्या कुछ देना होगा। क्या संपत्ती का बड़ा हिस्सा नताशा अपने नाम करवाएंगी। ऐसे में फैन्स के मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल तो दोनों के तलाक का मामला काफी गर्म है, लेकिन वहीं अब हार्दिक पांड्या का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं।
सब कर दिया मां के नाम
हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर काफी पहले ही प्लानिंग कर ली थी। हार्दिक पांड्या ने अपनी कोई भी प्रॉपर्टी अपने नाम पर रखी ही नहीं है। जी हां, वायरल हो रहे इस इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या कहते हैं कि मैंने अपने हर एक अकाउंट में अपनी मां का नाम साथ जोड़ा हुआ है। गाड़ी, घर बंगला सब मेरी मां के नाम पर है। मैं आगे जाकर मेरी प्रॉपर्टी का 50% हिस्सा किसी को यूंही नहीं देना चाहता। यह तब बहुत चुभेगा। इससे बेहतर है कि तुम लोग अपने नाम पर रखो।
Hardik pandya is a smart man.. he knew about this divorce thing can happen with Natasha #Hardikpandya pic.twitter.com/f8BxqMd9bI
— भाई साहब (@Bhai_saheb) May 25, 2024
यूजर्स के जमकर आए रिएक्शन
बता दें कि इस वीडियो को दोबारा वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर लोगो के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा क्या बात है हार्दिक पांड्या तो बहुत स्मार्ट निकला। तो वहीं दूसरे ने लिखा- हार्दिक को पहले ही शक था कि आगे चलकर उनका तलाक हो सकता है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यह वीडियो सच हो और हार्दिक पांड्या को इस दिक्कत का सामना ना करना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications