वरुण धवन संग पत्नी नताशा का बवाल, प्रेगनेंसी की खबरों ने पकड़ा तूल

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर वरुण धवन और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल 21 सितंबर 2023 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। जिसे सीधा ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की प्लानिंग हो रही थी। लेकिन फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का को प्यार मिला और इस को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग में कई सारे बड़े सितारों को भी शिरकत करते हुए देखा गया। जहां पर वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ में नज़र आए।
फ़िल्म स्क्रीनिंग में वरुण संग नज़र आईं नताशा
वरुण धवन और नताशा पर हर किसी की नज़रें टिक गई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरुण धवन और नताशा दोनों एक साथ में स्क्रीनिंग के लिए एंट्री मारते हुए नजर आए। नताशा का टमी देखने के बाद में प्रेगनेंसी की खबरों ने और भी ज़्यादा तूल पकड़ लिया है। यहां तक कि वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में भी नताशा की प्रेगनेंसी को लेकर फैन्स कयास लगते हुए नज़र आए।
नताशा की प्रेगनेंसी की खबरों ने पकड़ी रफ़्तार
वरुण धवन और नताशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो के अंदर वरुण भी नताशा के पेट पर हाथ रखते हुए दिखाई दिए। एक यूजर तो कमेंट बॉक्स में लिखता है कि "नताशा को देखकर पक्का ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है।" एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा कि 'नताशा प्रेग्नेंट है क्या?' जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी नताशा और वरुण की प्रेगनेंसी की खबरें खूब वायरल हो चुकी हैं।
2021 में रचाई थी शादी
हालांकि आपको बता दें कि माता-पिता बनने को लेकर वरुण धवन और नताशा की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब प्रेगनेंसी की अफवाहों को लेकर वरुण और नताशा सुर्खियों में आ गए। इससे पहले भी कई बार दोनों को प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल 2021 में शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











