कोई सड़क पर आने वाला है...नताशा स्टेनकोविक की स्टोरी ने उड़ाए फैन्स के होश, बोले- कहीं हार्दिक भाई तो नहीं...

Natasa Stankovic's latest post shocked the fans: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। जी हां, पिछले कुछ दिनों से दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। जिसके बाद अब दोनों तालक लेने जा रहे हैं। साथ ही एक यह भी खबर सामने आ रही है कि नताशा ने हार्दिक पांड्या की 70% प्रॉपर्टी की डिमांड की है। जिसके बाद से सभी के होश उड़ गए हैं। इतना ही काफी नहीं था कि नताशा बीते दिन मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं। जिसके बाद से तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी।
नताशा के नए पोस्ट ने उड़ाए होश
जैसे ही नताशा की पब्लिक एरिया वाले फोटो और वीडियो वायरल हुए उसके कुछ ही देर बाद नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख हार्दिक के फैन्स को गुस्सा आ गया है। जी हां, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रैफिक रूल्स का एक फोटो क्लिक करके शेयर किया है। इतना ही नहीं इसी के साथ ही नाताशा ने लिखा- 'कोई सड़क पर आने वाला है।' फैन्स इस लाइन को हार्दिक पांड्या से जोड़ रहे हैं। जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल होने लगी। इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं।
यूजर्स के आए ताबड़तोड़ कमेंट्स
बता दें कि नताशा द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या यह ड्राइविंग स्कूल की बात कर रही है या हार्दिक की। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रही हैं शायद इसीलिए शेयर किया है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हार्दिक भाई लगता है कि ग्रह ठीक नहीं चल रहे हैं। तो कई लोग इस पोस्ट को हार्दिक पांड्या से कनेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications