हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद सर्बिया में बेटे संग मस्ती करती दिखीं नताशा, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक के तलाक की खबर ने लोगों को काफी हैरान किया था। फिलहाल नताशा इंडिया छोड़कर सर्बिया चली गईं हैं और वहां पर बेटे अगस्त्य के साथ खूब मस्ती कर रही हैं।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अगस्त्य के साथ खेलती हुई, शॉपिंग करती हुईं और सैर सपाटा करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वो सच में इतनी खुश हैं या फिर वो अगस्त्य को खुश रखने के लिए ऐसा कर रही हैं ये तो वही जाने।
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर हार्दिक की तरफ से किसी तरह का पोस्ट सामने नहीं आया है लेकिन लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक ने लिखा है, ''दुश्मन मिले हज़ार पर बीवी बेवफा ना मिले।'' एक ने लिखा, ''बस सोच रहा था, हार्दिक पांड्या का बेटा कितने दिनों तक पापा को पूछेगा?'' एक ने लिखा, ''मुझे बस बच्चे के लिए बुरा लग रहा।'' एक ने लिखा, ''नताशा को हार्दिक पंड्या से मिली हिस्सेदारी, दूसरी स्लाइड में देखें कार।'' एक ने लिखा, ''इस छोटे बच्चे के लिए बुरा लग रहा है।''
पोस्ट करते हुए किया था तलाक का ऐलान
हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा था, "चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में अपना बेस्ट देने की कोशिश की और अपना सबकुछ दिया, और हमें विश्वास है कि इसी में हम दोनों की भलाई है।"
उन्होंने आगे लिखा, "हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर बहुत खुशी, आपसी सम्मान और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया हमने एक-दूसरे के साथ का लुत्फ उठाया।" बेटे को लेकर पांड्या ने लिखा, "हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को-पैरेंट बनकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसे वह सब कुछ दें जो हम उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि नताशा ने साझा किया है...


Click it and Unblock the Notifications











