ऐसी जगह बैठकर नताशा स्टेनकोविक ने पी कॉफी, वीडियो देख लोग बोले- बैलेंस बिगड़ा तो जिंदगी बर्बाद...

Natasa Stankovic Video: हार्दिक पांड्या एक्स वाइफ डांसर और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का जब से क्रिकेटर के साथ तलाक हुआ है तब से तो वह आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। नताशा स्टेनकोविक कभी जिम के बाहर नजर आती हैं तो कभी अपने दोस्त के साथ चिल करती दिखती हैं। इतना ही नहीं नताशा आए दिनों वेकेशन पर जाती हैं जहां से वह बोल्ड फोटोज़ शेयर कर फैन्स को चौंका देती हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया नताशा का वीडियो
लेकिन फिलहाल तो नताशा स्टेनकोविक ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। जी हां, यह तो सभी को पता है कि नताशा स्टेनकोविक फिटनेस फ्रीक हैं। अकसर नताशा जिम के वीडियो डालती हैं। 33 साल की नताशा एक बच्चे की मां भी हैं, लेकिन फिर भी वह इतनी फिट हैं कि अच्छे अच्छे उन्हें देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
नताशा ने जिम से शेयर किया वीडियो
फिलहाल तो नताशा स्टेनकोविक का हालिया पोस्ट भी जिम का ही हैं, लेकिन उनके इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल वायरल हो रहे नताशा स्टेनकोविक के वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा स्टेनकोविक कई डंबल को लाइन से खड़ा कर देती हैं और सबसे ऊपर वाले डंबल पर बैठकर वह बैलेंस बनाकर कॉफी पीती हैं। वीडियो में वह कॉफी पीते हुए बहुत ही कॉन्फीडेंट और रिलैक्स नजर आ रही हैं।
नताशा के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ कमेंट्स
नताशा स्टेनकोविक का इतना शानदार बैलेंस देखकर लोग तो हैरान रह जाते हैं। नताशा स्टेनकोविक के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने लिखा- कमाल का है बैलेंस मानना पड़ेगा। वहीं दूसरे ने लिखा- हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि इतने डंबल के ऊपर बैठकर आप कॉफी कैसे पी सकती हैं तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बैलेंस बिगड़ा तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- इतना अच्छा बैलेंस कर लेती हो तो हार्दिक भाई के साथ भी कर लेतीं।


Click it and Unblock the Notifications











