तलाक की अफवाहों के बीच नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की सेल्फी, कमेंट में लगे हार्दिक के नाम के नारे...

Natasa Stankovic shared selfie: नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने तलाक की खबरों के वजह से हेडलाइन में बने हुए हैं। देनों के तलाक की अफवाहें काफी तेज हैं, लेकिन अभी तक ना तो नताशा की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर आई है और ना ही हार्दिक ने कुछ कंफर्म किया है, लेकिन फिर भी मामला काफी गर्म है। इन दिनों नताशा के पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं कभी वह ट्रैफिक रूल्स का फोटो शेयर करते हुए यह कहती हैं कि कोई सड़क पर आने वाला है तो कभी वह भगवान को याद करती दिखती हैं, लेकिन हाल ही में नताशा ने तलाक की खबरों के बीच अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो आते ही वायरल हो गई है।
नताशा ने शेयर की सेल्फी
नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा व्हाइट कलर के टॉप और स्टाइलिश जींस, आंखों पर चश्मा और कंधे पर पर्स डाले लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही नताशा के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिल रही है जिससे यह तो साफ है कि नताशा काफी चिल मूड में हैं। वहीं अगली तस्वीर में उन्होंने भगवान इशू की तस्वीर शेयर की है जो बच्चे का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहें इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में चिड़िया, हार्ट , क्रॉस का साइन और स्टार बनाया है। इस पोस्ट को देख यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई।
कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
बता दें कि इस तस्वीर के शेयर करते ही नताशा के फोटो पर हार्दिक के नाम के नारे लगने लगे। एक ने लिखा हार्दिक के साथ आप गलत कर रहो हो तो वहीं दूसरे ने लिखा- हार्दिक बेस्ट है। बता दें कि जब से नताशा ने अपने सरनेम से पांड्या हटाया है तब से ही दोनों के तलाक की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं, इसके बाद से इस खबर ने भी हवा पकड़ी थी कि नताशा हार्दिक से 70 % प्रॉपर्टी की डिमांड कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications