..................... Natasa Stankovic's bridal gown had a 15 feet long veil that was made in 50 days. नताशा स्टेनकोविक की ब्राइडल गाउन में था 15 फीट लंबा घूंघट, इतने दिनों में कारीगरों ने किया था तैयार । - Hindi Filmibeat

Natasa Stankovic की ब्राइडल गाउन में था 15 फीट लंबा घूंघट, इतने दिनों में कारीगरों ने किया था तैयार

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic and Hardik Pandya wedding: नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन्स डे के दिन शादी रचाई। उन्होंने तीन साल के बाद व्हाइट वेडिंग की। शादी के बाद नताशा और हार्दिक ने अपनी व्हाइट वेडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो बेहद खूबसूरत है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लगातार दोनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक की भी काफी तारीफ हो रही है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की व्हाइट वेडिंग उदयपुर में हुई थी। नताशा स्टेनकोविक के ब्राइडल गाउन की भी काफी तारीफ हो रही है। नताशा की ब्राइडल गाउन को शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नताशा के गाउन के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने गाउन के बारे में लिखा है कि, इसमें प्राचीन मोतियों, पत्थरों के अलावा कोरसेट चोली है। साथ ही साटन का एक इंटरनल स्कर्ट डाला गया।

उन्होंने लिखा- 'फिटेड गाउन के नेचुरल मोतियों और काशीदारी की चोली है। गाउन कीमती पत्थरों, प्राचीन मोतियों और क्लाउड डांसर में मोतियों को लगाया है, जिसमें एक ड्रेप के साथ एक इंटरनल स्कर्ट है।' उसके अलावा उनके गाउन के आकर्षण का केंद्र उनके गाउन में लगी 15 फीट लंबी ट्रेल लगी थी।

उन्होंने आगे लिखा है- लंबे ट्यूल स्लीव्स पर 'एनएच' बेहद बारीकी से लिखा गया है। 15 फीट लंबे घूंघट, पचास दिनों के दौरान चालीस कारीगरों के शिल्प कौशल का कमाल है। इसमें मोती सीक्विन और मोतियों का एम्बेलिश्मेंट किया गया है।'

नताशा स्टेनकोविक ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। सिल्क बन में बंधे बालों के साथ नेचुरल मेकअप और व्हाइट हील्स ने उनके ब्राइडल लुक को पूरा किया था। उनकी इस शादी की सबसे खास बात थी कि उन्होंने अपने तीन साल के बेटे अगस्त्य की उपस्थिति में शादी रचाई।

वहीं, नताशा और हार्दिक को उनकी शादी के लिए ट्रोल किया गया कि, उन्होंने अपने बेटे के सामने शादी रचाई। हालांकि, उन्हें बहुत अधिक प्यार भी मिल रहा है। खासकर नताशा का गाउन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। नताशा और हार्दिक ने कई तस्वीरें शेयर की और हर तस्वीर में दोनों 'मेड फोर इच अदर' कपल लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X