हार्दिक पांड्या से तलाक के 2 महीने बाद इंडिया लौंटी नतासा स्तांकोविक, साथ में नजर आए BFF एलेक्जेंडर!

Natasa Stankovic Return India- लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद नतासा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या का तलाक हुआ था। इसके पहले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि हार्दिक पांड्या और नतासा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
शादी के चार साल बाद ही दोनों को रिश्ता तोड़ना पड़ा था और इसका कारण किसी को नहीं पता। तलाक के बाद नतासा वापस अपने देश सर्बिया लौट गईं थीं और वहां अपने बेटे साथ वक्त गुजार रही थी।
लेकिन अब एक बार फिर से वो वापस इंडिया लौटी हैं और उनके साथ उनके बेस्ट फ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। नतासा को जिम से बाहर आते हुए एक वीडियो में स्पॉट किया गया है। इस दौरान वो अकेले नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनके बीएफएफ और अभिनेत्री दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी थे।
दोनों ने पपराज़ी को पोज़ दिया और फिर एक कार की ओर बढ़ गए। उसी वीडियो में, नतासा को अपने BFF के साथ बातचीत करते हुए कार चलाते समय मुस्कुराते हुए देखा गया। बता दें कि 18 जुलाई को दोनों ने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद नतासा अब इंडिया लौटी हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के द्वारा कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक ने लिखा, ''तलाक के पीछे का कारण बगल में है।'' एक ने लिखा, ''तलाक के बाद चेहरे में चमक आ गई।'' एक ने लिखा, ''कालो को छोड़ कर गोरों के पास चली गई पैसे लेने आई थी इसका।'' एक ने लिखा, ''कलमुही जब तुझे बर्गर का पसद था, तो हमारा वडापाव का क्यों खाया।'' एक ने लिखा, ''नए शिकार के खोज में..'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications