हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नए प्यार को ढूंढ रही हैं नताशा! अब इस शर्त पर रखेंगी रिश्ता

Natasa Stankovic forget Hardik Pnadya: मॉडल और डांसर नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि नताशा और हार्दिक पांड्या ने 18 जुलाई को तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने अपने 4 साल के रिश्ते और एक बच्चा होने के बाद ऐसा कदम उठाया। दोनों का कहना है कि यह कदम उठाना दोनों के लिए कठिन था, लेकिन अभी तक दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई है।
तलाक के कुछ दिनों बाद ही उड़ीं अफवाहें
लोग तो जहां नताशा और हार्दिक के तलाक को सुनकर हैरान रह गए थे। वहीं तलाक के कुछ दिनों बाद ही हार्दिक का नाम किसी अन्य महिला से जुड़ने लगा। फिलहाल तो अफवाह उड़ रही है कि हार्दिक पांड्या जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। हाल ही में जैस्मिन को दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करते देखा गया था। जिसके बाद से तो दोनों के अफेयर की अफवाहें और भी तेज हो गईं।
प्यार और भरोसे का चाहिए रिश्ता
जहां हार्दिक तलाक के कुछ दिनों बाद ही अफेयर को लेकर चर्चाओं में आ गए वहीं अब नताशा तलाक के आठ महीने बाद प्यार तलाश कर रही है। ईटाइम्स से बात करते हुए नताशा कहती हैं कि वह अपनी लाइफ में नए एक्सपीरियंस, नए अवसर और शायद प्यार को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। नताशा कहती हैं कि मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। जो कुछ भी जिंदगी मेरे सामने लेकर आई मैंने उसे स्वीकार किया और आगे भी करूंगी। मुझे लगता है कि सही समय आता है तो सही कनेक्शन अपने आप आ जाता है। मैं उन रिश्तों को महत्व देने चाहूंगी जो प्यार और भरोसे से बने होते हैं।
मैं किसी तो गलत नहीं ठहराना चाहती
नताशा आगे कहती हैं कि मैं किसी को गलत साबित नहीं करना चाहती क्योंकि इससे सिर्फ आपकी शांति ही भंग होगी। बेहतर यही है कि माफ करो और आगे बढ़ो। आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक अब जल्द ही काम पर वापस लौट रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











