Hardik Pandya से तलाक लेने वाली हैं Natasa Stankovic! लेटेस्ट वीडियो देख फैन्स को लगा झटका...

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic is going to divorce Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से यह अफवाह काफी तेज है कि हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, लेकिन नताशा का हार्दिक के साथ नजर ना आना और ना ही हार्दिक को जीत की बधाई देना कई सवाल खड़े करता है। वहीं हाल ही में नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovi) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए है।

ये क्या कह गईं नताशा
नताशा स्टेनकोविक ने अपने हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि मेरी तरह आप लोगों के लिए फिर से यह जनटल रिमांडर है। याद रखें कि भगवान लाल समंदर को नहीं हटाते हैं। बल्कि उसे अलग कर देते हैं। इसका मतलब यह है कि ऊपर वाले आपकी जिंदगी से मुश्किलों को नहीं हटाते हैं। बल्कि आपको उन मुश्किल से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं। नताशा स्टेनकोविक के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा कि नताशा अपने और हार्दिक के तलाक की बात कर रही हैं।

शादी के चार साल बाद रिश्ते में आई दरार
आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या दोनों ने दो साल डेट किया फिर सगाई की और 31 मई 2020 में दोनों ने शादी की। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम दोनों ने मिलकर अगस्त्या रखा है। बता दें कि दोनों की शादी में चार साल बाद ही खटास आने लगी है। दोनों की तलाक की खबरें काफी तेज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X