Hardik Pandya के साथ तलाक की घोषणा करते ही Natasa Stankovic ने किया ऐसा पोस्ट, बोलीं तुम हमेशा मेरे...

natasa stankovic

Natasa stankovic hardik pandya divorce: पिछले कई दिनों से नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें हेडलाइन्स बटोर रही थीं, लेकिन लंबे समय के बाद यह अफवाहें आखिरकार सच हुईं। बीते दिन हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने चार साल के रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की। जी हां, दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया कि दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं।

इस पोस्ट में लिखा था कि 'हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। हमने खुशी साझा की, परिवार बनाया इसके बाद हमारे लिए अलग होना एक कठिन निर्णय था। हमारा एक बेटा है अगस्त्या जिसका हम दोनों ही मिलकर पालन पोषण करेंगे और कोशिश करेंगे की हम उसे दुनिया की सारी खुशियां दे पाएं। इसके बाद वह सभी से यह रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी उन्हें सपोर्ट करें और प्राइवेंसी का ध्यान रखें।'

हालांकि यह खबर फैन्स के लिए चौंका देने वाली खबर थी। बता दें कि नताशा दो दिन पहले ही अपने मायके गई हैं। जहां से वह लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर रही हैं। हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर घर से बाहर के नजारे को दिखाया। इसी के साथ ही उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर साझा की। जिसपर उन्होंने लिखा था- 'जन्मदिन मुबारक हो काऊली बाउली। ऊपर वाला तुमपर आशीर्वाद बनाए रखे। तुम हमेशा ही मेरे लिटिल पंपकिंन रहोगे' इसी के साथ ही उन्होंने फोटो क्रेडिट अपने बेटे अगस्त्या को दिया है।

बता दें कि 18 जुलाई को हार्दिक पांडया के भाई कुणाल पांड्या के बेटे का जन्मदिन था। इस खास मौके पर कुणाल पांड्या की पत्नी ने अपने इंस्टा पर कई तस्वीरें साझा की थीं। नताशा का कुणाल पांड्या के बेटे का साथ अच्छा बॉन्ड था इसीलिए इस कठिन समय में भी वह जन्मदिन विश करना नहीं भूलीं। नताशा आए दिनों अगस्त्या कवीर के साथ फोटो शेयर करती रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X