..................... Natasa Stankovic gave surprise to Hardik Pandya on his birthday, spotted with Elvish Yadav's car, VIDEO - Hindi Filmibeat

हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर एक्स वाइफ नताशा ने दिया सरप्राइज, एल्विश यादव की गाड़ी में ऐसे हुईं स्पॉट, VIDEO

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic spotted with Elvish Yadav: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक ने जुलाई में तलाक की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद नताशा और हार्दिक तब से अलग-अलग रह रहे हैं।

ऐसे में कभी हार्दिक का नाम किसी और लड़की से जोड़ा जाता है तो कभी नताशा को उनके दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ पूल में मस्ती करते देखा जाता है। इसके बाद दोनों के तलाक को लेकर अलग-अलग अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन अभी दोनों के तलाक की वजह पता नहीं पच पाई है।

तलाक की घोषणा के बाद नताशा का बदला लुक नजर आ रहा है। जी हां, कभी वह फैशन फोटोशूट करवाती नजर आती हैं तो कभी वह अपनी पुरानी लाइफ को फिर से इंजॉय करती दिखती हैं। वहीं हाल ही में नताशा स्तांकोविक का एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हुआ है। जिसमें नताशा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन इसी के बीच नताशा स्तांकोविक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा सजधज के मॉल जाती नजर आ रही हैं, लेकिन नताशा अपने दोस्त के साथ नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के साथ स्पॉट की गई हैं।

नताशा स्तांकोविक प्रिंटेड टॉप जींस खुले बालों के साथ एल्विश के साथ मॉल जाती नजर आ रही हैं। पहले तो नताशा स्तांकोविक कैमरे की ओर देखती हैं और फिर वह फटाफट मॉल में चली जाती हैं। इसी के साथ ही नताशा स्तांकोविक और एल्विश का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें नताशा स्तांकोविक और एल्विश साथ में वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नताशा अपना लेटेस्ट गाना बैकग्राउंड में बजाती नजर आ रही है।

दोनों के यूं इस तरह साफ देख लोगों को काफी हैरानी हो रही है। क्योंकि बीते दिन यानी कि 11 अक्टूबर को ही हार्दिक पांड्या का जन्मदिन होता है ऐसे में नताशा स्तांकोविक को यूं एल्विश के साथ देखना फैन्स को कुछ हजम नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X