..................... हार्दिक पांड्या से पैचअप नहीं करना चाहतीं नताशा स्तांकोविक? करीबी ने किया खुलासा, सन्न रह गए फैंस! Natasa Stankovic does not want to patch up with Hardik Pandya? Close one made the revelation! - Hindi Filmibeat

हार्दिक पांड्या से पैचअप नहीं करना चाहतीं नताशा स्तांकोविक? करीबी ने किया खुलासा, सन्न रह गए फैंस!

natasa stankovic hardik pandya

हार्दिक पांड्या और नतासा स्तांकोविक को लेकर चर्चा है। आईपीएल के वक्त से खबरें हैं कि नतासा और हार्दिक एक दूसरे के साथ अब नहीं रहेंगे और दोनों का तलाक होने वाला है।

हालांकि दोनों का तलाक अभी तक नहीं हुआ है क्योंकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। पैचअप को लेकर खबरें आईं थीं लेकिन अब नताशा के एक करीबी का बयान आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।

उनका कहना है कि एक्ट्रेस फिलहाल किसी तरह के पैचअप के मूड में नहीं है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, कपल के दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर खुलासा किया है।

उनका कहना है कि, ''हार्दिक और नतासा पैचअप के मूड में नहीं हैं।'' उन्होने ये भी कहा कि, ''देखिए कोई नहीं जानता कि क्या होगा, फिलहाल दोनों के बीच सुलह नहीं हो पा रही है। शायद रिश्ता खत्म हो चुका है।''

हार्दिक पांड्या इस वक्त वर्ल्डकप को लेकर चर्चा में हैं। सभी जानते हैं कि जब उन्होने वर्ल्डकप जीता तो लोगों ने उनको काफी प्यार दिया था। तो ना आईपीएल ना ही विश्वकप के एक भी मैच में नतासा स्टेडियम में नजर आईं थीँ। इससे मुहर लग गई थी कि नतासा और हार्दिक के बीच अब सबकुछ वैसा नहीं रहा है। फिलहाल नतासा और हार्दिक अपनी अपनी लाइफ में बिजी हैं।

दो बार की थी शादी

आपको बता दें कि नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या दोनों ने दो साल डेट किया फिर सगाई की और 31 मई 2020 में दोनों ने शादी की। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम दोनों ने मिलकर अगस्त्या रखा है। बता दें कि दोनों की शादी में चार साल बाद ही खटास आने लगी है। दोनों की तलाक की खबरें काफी तेज हैं।

Read more about: natasa stankovic hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X