नताशा स्तांकोविक ने नहीं दी हार्दिक पांड्या को जीत की बधाई, तलाक की खबरों की बीच फिर वायरल हुआ ये वीडियो

Natasa Stankovic did not congratulate Hardik Pandya on ICC world cup victory: 29 जून को भारत ने 17 साल बाद आईसीसी वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी। इस शानदार मौके कई नामी सितारों, पीएम मोदी, राजनेता और तमाम लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी थी। इस खास मौके पर खिलाड़ियों की पत्नियों को भी उन्हें सपोर्ट करते देखा गया था। कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह लगभग हर मैच में ही टीम को सपोर्ट करने आती हैं। रविन्द्र जडेजा की वाइफ समेत अन्य क्रिकेटर्स की वाइफ को भी स्टेडियम में देखा गया, इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा भले ही ना आ पाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। अनुष्का ने एक बेहतरीन पोस्ट के साथ टीम और विराट को बधाई दी थी।
लेकिन जिसका फैन्स को इंतजार था वह नहीं हुआ। मैच वाले दिन नताशा स्तांकोविक को पब्लिक एरिया में देखा गया था, इस दौरान नताशा चुप्पी साधे रहीं, लेकिन मैच जीतने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ना तो टीम इंडिया को बधाई दी और ना ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कोई पोस्ट किया। उसी दौरान हार्दिक पांड्या का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में जीत के बाद हार्दिक पांड्या रोते नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा था कि वह पिछले कुछ समय से कठिन समय से गुजर रहे हैं। हार्दिक के इन शब्दों ने और नताशा की चुप्पी ने दोनों के तलाक की अफवाहों को फिर से हवा दी है।
दोनों के तलाक की खबरें जैसे ही फिर से सुर्खियों में आई हैं वैसे ही नाताशा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाताश अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। दरअसल हार्दिक नताशा के तलाक की खबरों के बीच इस वीडियो को दोबारा से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो साल 2019 का है। बता दें कि नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स दोनों काफी क्लोज फ्रेंड्स हैं, लेकिन नताशा का अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ बार-बार नजर आना और हार्दिक को लेकर कोई भी पोस्ट ना करना फैन्स को कंफ्यूज कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications