हार्दिक पंड्या ने बेटे को गोद में उठाकर नताशा स्टेनकोविक के साथ किया चैलेंज डांस, Video लाखों ने देखा
भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। खासकर दोनों ही अपने बेटे को लेकर कई बार खबरों में छाए रहते हैं।
इस बार भी नताशा और हार्दिक का ये डांस वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। भारतीय और इंग्लैड के बीच वनडे सीरीज के बीच हार्दिक और नताशा का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नताशा स्टानकोविच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्य के साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचा रही हैं।

साथ में उनके बेटे अगस्त्य को देखकर ये वीडियो आप देखते ही रह जायेंगे। इन तीनों ने मिलकर डॅान्ट रश सांग पर ऐसा ठुमका लगाया है कि ये सबसे अधिक देखे जाने वाले वायरल वीडियो में शामिल हो गया है। इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है। वीडियो में नताशा डांस करती दिखाई दे रही हैं। हार्दिक बेटे अगस्त्य को गोद में लेकर डांस कर रहे हैं।
फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया है। नताशा यूरोपीय देश सर्बिया की नागरिक हैं और पेशे से एक्ट्रेस और मॅाडल हैं। शादी और मां बनने के बाद वह फिलहाल एंटरटेनमेंट दुनिया से दूर हैं। नताशा और हार्दिक ने साल 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई की घोषणा की थी। चलिए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत पति-पत्नी का ये वायरल हुआ मजेदार वीडियो जिसे आप देखते रह जायेंगे।

नताशा की हॅाट तस्वीरें
नताशा असल जिंदगी में काफी हॅाट हैं और बोल्ड भी हैं। आप उनकी ये तस्वीरें देख सकते हैं।

2021 में भारत आयीं
नताशा स्तांकोविक भारतीय नहीं हैं। वो सर्बिया का रहने वाली हैं। 2012 में भारत आईं थीं।

नताशा की फिल्म
नताशा प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में नजर आईं थीं। लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली।

नताशा बिग बॅास 8 में
नताशा टीवी शो बिग बॅास 8 का भी हिस्सा बन चुकी हैं। वह बिग बॅास के घर में 1 महीने तक रह चुकी हैं।

नताशा का लोकप्रिय सांग
नताशा का सांग डीजे वाले बाबू भी काफी लोकप्रिय हुआ है। इसी सांग से उन्हें पहचान मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











