VIRAL: हार्दिक पांड्या के साथ तलाक पर Natasa Stankovic ने तोड़ी चुप्पी, आखिरकार सामने आ गई सच्चाई...

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic broke her silence on divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां नताशा हार्दिक के साथ वेकेशन पर जाती थीं और घर के हर फंक्शन में नजर आती थीं। वहीं अब नताशा ना तो हार्दिक के साथ स्पॉट होती हैं और ना ही उन्हें सपोर्ट करती दिखती हैं। नताशा ने अपने नाम के पीछे से पांड्या सरनेम भी हटा दिया। जिसके बाद से यह अफवाह काफी तेज हो गई कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

बता दें कि नताशा ने हार्दिक को वर्ल्ड कप जीत के दौरान भी बधाई नहीं दी थी। इसी के साथ ही वह कुछ ऐसे पोस्ट डाल रही थीं जिससे लोगों को लगने लगा था कि नताशा स्टेनकोविक अब तलाक लेने जा रही हैं। खैर इन सभी अफवाहों और बातों के बीच नताशा स्टेनकोविक ने आखिरकार इस मुद्दे को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जी हां, नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा स्टेनकोविक आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं।

नताशा स्टेनकोविक इस वीडियो में कहती हैं कि 'मेरे दिमाग में बस एक ख्याल आया था कि कैसे लोग अचानक ही बिना बात जाने दूसरों को जज करने लगते हैं। जब भी हम किसी को थोड़ा भी अलग व्यवहार करते देखते हैं तो हम ना तो उसके पीछे का कारण पूछते हैं ना ही सहानुभूति दिखाते हैं हम बस सीधा सामने वाले को जज करने लगते हैं। हम ये नहीं जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।'

नताशा आगे कहती हैं कि 'मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी कि प्लीज पहले थोड़ा सब्र करो। थोड़ी सहानुभूति रखो।' बता दें कि नताशा के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि- अब खुद को बेकसूर साबित करने आई हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा- अब बस करो सबको साफ दिख रहा है अब। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यहां सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है। वहीं चौथे यूजर ने फनी रिप्लाई करते हुए कहा कि हम आपको जज नहीं कर रहे हैं आपको ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X