..................... Natasa Stankovic and Hardik Pandya White wedding on Valentine's day, See their photos नताशा-हार्दिक शादी: कपल ने वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, सामने आई बेहद खूबसूरत तस्वीरें। - Hindi Filmibeat

Natasa-Hardik Wedding Photos: कपल ने वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, सामने आई बेहद खूबसूरत तस्वीरें

Hardik Natasha

Recommended Video

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: नताशा-हार्दिक ने दोबारा रचाई शादी, शेयर कीं Wedding Pictures

बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन्स डे को खास दिन बना लिया है। दोनों ने एक बार फिर शादी रचाई है। शादी के बाद नताशा और हार्दिक ने अपनी व्हाइट वेडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो बेहद खूबसूरत है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लगातार दोनों सुर्खियों में हैं।

दोनों की वेडिंग फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहले सात फेरे लेने के बाद अब दोनों ने व्हाइट वेडिंग की है। इन तस्वीरों में हार्दिक जहां ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं तो वहीं नताशा सफेद वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने अपने बेटे के साथ भी वेडिंग फोटोज को शेयर किया है।

शादी के बाद कैमरे के सामने ये कपल काफी पोज देते और तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आए। आप भी नजर डाले इन तस्वीरों पर-

पहले की थी कोर्ट मैरिज

पहले की थी कोर्ट मैरिज

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पहले कोर्ट मैरिज की थी लेकिन कुछ सालों के बाद अब नताशा और हार्दिक ने पूरे क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई है।

तब नहीं हुआ था जश्न

तब नहीं हुआ था जश्न

हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी लेकिन, तब नताशा प्रेग्नेंट थीं इसलिए दोनों ने शादी का जश्न नहीं मनाया था और ना ही दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी लेकिन अब उन्होंने उदयपुर में पूरे रस्म रिवाज के साथ शादी की है।

सेलेब्स दे रहे बधाई

सेलेब्स दे रहे बधाई

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते ही दोनों के पोस्ट पर कॉमेंट की बौछार हो गई है। कई सेलेब्स ने भी उन्हें शादी की बधाई दी है। अपारशक्ति खुराना, डीजे चेतस, अलीम हकीम, युधवीर सिंह चरक, केएल राहुल, नेहा धूपिया, शिव पंडित, राहुल शर्मा, आरजे अभिनव कई सेलेब्स ने शादी की बधाई दी है।

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस ने किया रिएक्ट

नताशा और हार्दिक के फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स दोनों की तारीफ कर रहे हैं कि, सालों बाद ही सही लेकिन दोनों ने रस्मों को निभाते हुए शादी की। वहीं, कई यूजर्स नताशा और हार्दिक के बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं।

हार्दिक ने शेयर की तस्वीर

हार्दिक ने शेयर की तस्वीर

हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया है। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर वास्तव में बहुत आभारी हैं'।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X