..................... natasa stankovic and hardik pandya divorce cancelled? Amidst the divorce wedding photos restored - Hindi Filmibeat

नताशा और हार्दिक की अनबन पर लगा विराम ? तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने दी ये गुड न्यूज

natasa stankovic and hardik pandya

Natasa stankovic and hardik pandya divorce cancelled?: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। जी हां, ऐसा माना जा रहा था कि नताशा स्टेनकोविक हार्दिक से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने अपने नाम के पीछे पांड्या सर नेम भी हटा दिया था और कुछ वेडिंग फोटोज़ भी हाइड कर दी थीं। इसके बाद उनके प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने वाली बात भी सामने आई थी, लेकिन अब हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर लगता है कि शायद अब दोनों के बीच सब ठीक है।

नताशा ने दी गुड न्यूज
दरअसल नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में वैलेंटाइन डे समेत कुछ वेडिंग फोटोज़ भी रि-स्टोर की हैं। उन्होंने अपने पुराने और खुशनुमा दिनों को फिर से याद किया है और शेयर किया है। यह देखकर फैन्स को तसल्ली मिली है कि शायद अब दोनों के बीच सब ठीक है। फिलहाल तो फैन्स इस खबर को जान बेहद खुश हैं। हालांकि अभी तक फोटोज के हाइड करने और उनके रि-स्टोर करने का कारण सामने नहीं आया है।

छुट्टियां मना रहे हैं हार्दिक
बात हार्दिक की करें तो हार्दिक पांड्या पिछले दिनों अपनी टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप में नहीं पहुंचे थे। वह लंदन में छुट्टियां मना रहे थे। माना जा रहा है कि वह सीधे न्यूयॉर्क में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। आपको बताते चलें कि हार्दिक पांड्या नताशा स्टेनकोविक को लंबे समय से डेट कर रहे थे। उन्होंने अचानक ही 2020 में एक क्रूज पर नताशा स्टेनकोविक को प्रपोज किया और उनके साथ सगाई कर ली। वहीं जुलाई 2020 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि साल 2023 में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X