नताली ने नहीं भेजा नोटिस अब शादी को लेकर सैफ की नयी कहानी

हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस नताली को लेकर भी सैफ ने एक कहानी बनाई जिसे लेकर मीडिया में बात का बतंगड़ बन गया। सैफ ने अपने इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर को बताया कि वो नताली के साथ एक फिल्म साईन कर रहे हैं। इस बात को इतना तूल मिला कि खबर यहां तक आ गई कि सैफ को नतालिया ने कोर्ट का नोटिस भेजा है। सैफ ने मीडिया से माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपनी जिंदगी से जुड़े पहलुओं के बारे में सोच सोच कर परेशान हो चुका हूं। इसलिए खुद का मनोरंजन करने के लिए कहानिया बनाने लगा हूं। आगे भी आप एसी कहानियां सुनेंगे।
नताली द्वारा कोर्ट का नोटिस भिजवाए जाने की खबर सुनने के बाद सैफ ने पूरी तरह से इस खबर को गलत बताते हुए कहा मुझे कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है। मैं इन बातों को इसलिए साफ कर रहा हूं क्योंकि चीजें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जब मैने नताली का नाम लिया तब मुझे लगता है कि मेरी बातों को गलत समय पर पकड़ लिया गया क्योंकि मैं तंग आ चुका था अपनी अगली फिल्म को लेकर लोगों द्वारा किये जा रहे सवालों से।
साथ ही सैफ ने अपनी शादी को लेकर जब एक नया वेन्यू बताया तो सभी थोड़ा कन्फ्यूज रह गए और दोबारा जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार सैफ सीरियस हैं तो सैफ ने कहा कि "क्यों, क्या मैं नहीं हो सकता। आप इसे लिखिए।"
अब सैफ की लीला सैफ जानें हम तो बस इतना कहेंगे कि सैफ द्वारा शादी को लेकर कही गई बातों पर भले यकीन हो ना हो पर इस बात पर तो यकीन जरुर है कि सैफ एंटरटेनमेंट के लिए कहानियां बनाने लगे हैं। अब देखिये ना शादी को लेकर अब तक सैफ ना जाने कितनी कहानियां बना चुके हैं पहले पटौदी हाउस में होने वाली शादी लंदन शिफ्ट हो गई फिर लंदन की शादी मालदीव्स में और अब यह शादी ब्राजील में होने वाली है पर हम तो यही कहेंगे कि अभी तो कई देश बाकी हैं और शादी में वक्त भी है देखिये आखिर में शादी का वेन्यू कहां फिक्स होता है।


Click it and Unblock the Notifications











