नतालिया के हाथों से 'चीनी' चखाएंगे रामू

By Belal Jafri

natalia
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में अपने एक अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में उनके बारे में ये मशहूर है की जिस भी हीरो या हीरोइन के उपर एक बार वो अपना हाथ रख दें फिर उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। गौर करने वाली बात ये है कि चाहे उर्मिला हों, अंतरा माली हो या फिर निशा कोठारी। बॉलीवुड में ये सब राम गोपाल वर्मा की ही देन हैं।

अब यही राम गोपाल वर्मा नतालिया कौर को लॉंच कर रहे हैं। अपने एक आईटम नंबर में जो शीला-मुन्नी और चिकनी चमेली से कहीं ज्यादा हॉट होगा। नतालिया बॉलीवुड में नयी हैं और फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल रह चुकी हैं।

गौरतलब है की अपनी फिल्म के इस आईटम नंबर के लिए पहले रामू का मन सन्नी लियोन को लेने की योजना में थे, लेकिन भट्ट कैम्प की कुछ शर्तों की वजह से वो उन्हें नहीं ला पाए।

एक इंटरव्यू के दौरान राम ने नतालिया कि तारीफ में ये तक कह दिया कि वो उनकी फिल्म की आईटम गर्ल नहीं हैं, वो फिल्म की अभिनेत्री हैं। अपनी इस फिल्म के इस आईटम नंबर के बारे में बताते हुए रामू ने कहा की इस आईटम सॉंग को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। साथ ही ये फिल्म एक लाजवाब फिल्म होगी।

खैर जो भी हो, अब फिल्‍म प्रेमियों को अब नतालियां का इंतजार तो जरूर रहेगा, क्‍योंकि रामू भईया जिसे लॉन्‍च करते हैं, उसका ढिंढोरा वो जमकर पीटते हैं। अब देखना यह है कि रामू नतालिया को कितना ऊपर उठा पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X