अंजू की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया नसरुल्ला, पाकिस्तान की सीमा पार कर जल्द आएगा हिंदुस्तान!

Nasrullah will Come to India for Anju- अंजू जब भारत से पाकिस्तान गई थी तो काफी बवाल हुआ था और लोगों ने कई तरह के सवाल पूछे थे। अंजू ने जिस तरह से पाकिस्तान जाकर शादी की और फिर अपने बच्चों और कुछ अधूरे काम पूरे करने भारत आई तो हैरान रह गई।
अंजू के बच्चे भी उनके मिलने तक के लिए राजी नहीं हुए थे। लेकिन इस वक्त नसरुल्ला को लेकर खबर आ रही है कि वो भारत आएगा। जी हां, अपनी पत्नी के लिए नसरुल्ला भारत आने वाला है। इसका दावा पाकिस्तानी मैगजीन के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए किया है।
मैगजीन ने पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''35 वर्षीय अंजू भारत में अपने घर से भागी और पाकिस्तान आकर इस्लाम कुबूल कर लिया। अपने पाकिस्तान पति नसरुल्ला के साथ शादी कर चुकी अंजू अब फातिमा बनी है। अब जाकर उसकी मुलाकात 15 वर्षीय बेटी के साथ हुई है।
उसका एक 6 साल का बेटा भी है। ऐसी खबरें हैं कि नसरुल्ला भी जल्द ही भारत आने का प्लान बना रहा है।'' जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बेचारी वेसे पाकिस्तान के मर्दों से शादी करना ऐसा ही है जिसे किसी ने घर की नौकरानी बना दिया।''
एक ने लिखा, ''पाकिस्तानी पुरुषों की मानसिकता है "मुझे बस एक सुंदर पत्नी चाहिए जो खाना बना सके या मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो मेरे वंश को आगे बढ़ाए।" एक ने लिखा, ''TereBin घोषणा के बारे में क्या?''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि नसरुल्ला कब अंजू के पास भारत आएगा इसको लेकर किसी तरहल का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जोकि पाकिस्तान से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











