नसीरुद्दीन शाह बनेंगे रणवीर के पिता

यह फिल्म रानी मुखर्जी के चचेरे भाई अयान मुखर्जी बना रहें है, यह उनकी पहली फिल्म है। इसमें नसीरुद्दीन शाह रणबीर के पिता की भूमिका करेंगे।
नसीरुद्दीन ने बताया कि उसे अयान ने फिल्म के लिये अनुबंधित किया है लेकिन उसे यह नहीं मालूम है कि वह रानी मुखर्जी का चचेरा भाई है।
रणवीर के बारे में नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि वह बेहद प्रतिभाशाली है, मैने उसकी 'सावरिया' देखी है, जिसने मुझे प्रभावित किया। वे रणबीर के पिता ऋषि कपूर को भी पसंद करते थे जो कि अपने जमाने में काफी लोकप्रिय रहे हैं।
फिल्म में रणबीर के साथ उन्हें एक हाथ, एक पैर, एक आंख और आधे दिमाग के बाप की भूमिका दी गई है। इससे पहले नसीरुद्दीन शाह 'जाने तू.. या जाने ना' में भी दिखाई दिये। हालांकि इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी छोटी थी।


Click it and Unblock the Notifications