..................... Nasir gets Zenith Asia Award | नसीरुद्दीन शाह को जेनिथ एशिया पुरस्कार - Hindi Filmibeat

नसीरुद्दीन शाह को जेनिथ एशिया पुरस्कार

By Staff

Naseeruddin Shah
वरिष्ठ फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को गुरुवार 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे छठे एशियाई फिल्मोत्सव पुणे के दौरान जेनिथ एशिया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फिल्मोत्सव के निदेशक सतीश जकातदार ने आज यह जानकारी यहां दी।

उन्होंने बताया कि फिल्मोत्सव में 14 एशियाई देशों की लगभग 70 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि सिटी प्राइड, कोथरूड, ध्रुव सभागृह, वाकड और अर्काइव थिएटर में फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

23 अक्तूबर तक चलने वाले फिल्मोत्सव में बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्में तारे जमीन पर, मुंबई मेरी जान के अलावा हॉलीवुड और हस्टन फिल्मोत्सव में पुरस्कार जीत चुकी पुणे में शूट की गई फिल्म महक का प्रीमियर भी होगा।

महक पुणे के ही फिल्मकार क्रांति कानाडे की फिल्म है, जो बच्चों के अधिकारों की बात करती है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार तपन सिन्हा की फिल्म अतिथि का भी विशेष प्रदर्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X