नशा से बोल्डनेस की नयी परिभाषा लिखेंगी पूनम

नशा फिल्म में पूनम पांडे ने जमकर बोल्डनेस दिखाई है। फिल्म से पहले ही पूनम ने कहा था कि वो अपनी फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देंगी और अभी तक उन्होंने ट्विटर पर जितनी भी बोल्डनेस दिखाई है वो सिर्फ एक प्रतिशत था। पूनम पांडे की बोल्डनेस से उनके निर्देशक अमित सक्सेना भी काफी प्रभावित हैं। वो तो पूनम की तारीफ करते नहीं थकते हैं। पूनम पांडे भी अपने निर्देशक की आभारी हैं कि उन्होंने पूनम पर भरोसा दिखाया। पूनम पांडे की फिल्म नशा जल्द ही रिलीज होने वाली है और जैसे जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है पूनम एक के बाद एक कुछ ना कुछ ऐसा कर रही हैं कि नशा का नशा लोगों पर से उतरने ना पाए।

नशा फिल्म से पूनम पांडे बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं लेकिन फिल्म के निर्देशक अमित का कहना है कि ऐसा लग ही नहीं रहा कि पूनम पांडे की ये पहली फिल्म है। पूनम ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है। लेकिन जहां तक बात है पूनम के मीडिया के साथ इंटरेक्शन की तो पूनम अभी मीडिया से बात करने में उतनी माहिर नही हैं। उनकी बोल्डनेस शायद अभी तक उनके कपड़ों तक ही सीमित है। लोगों के सवालों के जवाब देने में पूनम पांडे थोड़ी सी परेशान हो जाती हैं। और उनकी परेशानी को समझते हुए फिल्म के निर्देशक अमित ने ही फिल्म के प्रमोशन की सारी कमान अपने हाथों में ले ली है।

अमित सक्सेना फिल्म के इवेंट्स के दौरान पूनम को बचाते फिरते हैं कि कहीं पूनम मीडिया के घेरे में ना आ जाएं लेकिन पूनम की बोल्डनेस ही उनकी ताकत बनती जा रही है। फिल्हाल लोगों को इंतजार है पूनम पांडे की नशा फिल्म रिलीज का देखिये पूनम की बोल्डनेस क्या नयी परिभाषा गढ़ती है बोल्डनेस की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X