नशा के नये पोस्टर में बैकलेस पूनम पांडे
26 जुलाई को पर्दे पर पूनम पांडे की एडल्ट फिल्म नशा रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी बातें की जा चुकी है जिसके कारण फिल्म के प्रमोशन से पहले ही फिल्म का काफी प्रमोशन हो चुका है। फिल्म के न्यूड पोस्टर के बाद एक नया पोस्टर लांच किया गया है जिसमें पूनम पांडे बैकलेस हैं जिसे कि आश्चर्यचकित होकर फिल्म का हीरो देख रहा है।
जितना पूनम को देखकर फिल्म का हीरो हैरान हैं उससे कहीं ज्यादा सिने दर्शक हैरान होंगे क्योंक जिस तरह से पूनम ने फिल्म को पोस्टरों में अपना बिंदासपन दिखाया है उसे कर पाना हर किसी के बस में नहीं होता है।
मालूम हो कि फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications