नशा ट्रेलर लॉंच में नशे में आईं पूनम पांडे!
पूनम पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म नशा का फर्स्ट ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉंच के दौरान पूनम पांडे और फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना मौजूद थे। पूरे इवेंट के दौरान पूनम पांडे थोड़ी सी चुपचाप दिखीं ज्यादा सवालों के जवाब देने से ना जाने क्यों वो बच रही थीं। नशा फिल्म में पूनम पांडे ने जमकर इंटिमेट सीन्स दिये हैं और फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप भी कहेंगे कि सच में पूनम का नशा काफी नशीला है। नशा फिल्म में पूनम पांडे ने एक 25 साल की लड़की का किरदार निभाया है जिससे एक 15 साल का लड़का प्यार करता है।
पूनम पांडे इस इवेटं के दौरान वहां पर मौजूद थीं और गोल्डेन साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। पूनम पांडे ने अपनी फिल्म का पोस्टर अनवील किया। इस पोस्टर में पूनम पांडे के पैरों को दिखाया गया है वो भी बड़े ही सेक्सी अंदाज में। नशा फिल्म पूनम पांडे की पहली फिल्म है और फिल्म को लेकर पूनम पांडे ना लोगों में काफी उत्सुकता भी जगा दी है। पूनम पांडे ने इस फिल्म के दौरान कई सारे इंटिमेट सीन्स और किसिंग सीन भी दिये हैं।
लेकिन जब फिल्म के निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म में कितने सारे इंटिमेट और किसिंग सीन हैं तो अमित सक्सेना ने कहा कि ये कोई पॉर्न फिल्म नहीं है। फिल्म में उतने ही सीन्स हैं जितने जरुरी थे। पूनम पांडे से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो अभी नशे में ही हूं मैं क्या जवाब दूं।


Click it and Unblock the Notifications