पूनम का नशा 'बी' ग्रेड मूवी है!
पूनम पांडे की फिल्म नशा जो कि काफी समय से चर्चा में है और जिसे देखने के लिए लोग बेकरार थे आज बॉक्स ऑफिस पर लग गयी है। पूनम पांडे सहित उनके सभी फैन्स फिल्म नशा को लेकर उत्साहित तो बहुत हैं लेकिन फिल्म रिलीज का पहला दिन सिनेमाहॉलों में कुछ सन्नाटे भरा नज़र आ रहा है। कहा तो जा रहा था कि पूनम पांडे के नाम पर ही लोग फिल्म नशा को देखने के लिए आ जाएंगे। लेकिन पहले दिन फिल्म नशा के शो के दौरान सिनेमाहॉल की हालत देखकर यही लगा कि कहीं निर्देशक की मेहनत और उनकी सोच गलत ना साबित होजाए।
पूनम पांडे के नाम पर लोग तो आएंगे ये यकीन है लेकिन लोगों की जितनी भीड़ फिल्म की टीम एक्पेक्ट कर रही है उस तक पहुंचना थोड़ा मश्किल प्रतीत हो रहा है। पूनम पांडे के फैन्स ट्विटर पर पूनम पांडे को बधाइयां तो दे रहे हैं लेकिन साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि पूनम पांडे की फिल्म नशा एक बी ग्रेड फिल्म है। साथ ही कुछ लोगों को लगता है कि पूनम पांडे ने जितने हॉट और सेक्सी सीन्स अपनी बाथरुम वीडियो और ट्विटर पर डाली गयी तस्वीरें में दिये हैं उसके आगे पूनम पांडे की फिल्म नशा कुछ भी नहीं है।
पूनम पांडे की फिल्म नशा ने तो लोगों को निराश कर ही दिया है क्योंकि पूनम पांडे ने फिल्म नशा को लेकर जो बड़े बड़े वादे किये थे वो वादे इस फिल्म में पूरे नहीं किये हैं। पूनम पांडे के ट्विटर अकाउंट पर लोगों ने फिल्म नशा को देखकर कई सारे कमेंट्स दिये हैं जिनमेंसे अधिकतर निगेटिव ही हैं। आईये जानते हैं कि फिल्म नशा को देखने के बाद लोगों की राय क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











