नसीर की मुरीद बनी तनिष्ठा

अब वे अपनी अगली फिल्म 'बारह आना' में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करके और भी खुश है। वे नसीर के काम के प्रति जुनून और समर्पण से काफी प्रभावित है।
तनिष्ठा ने इस बारे में कहा कि नसीरुद्दीन शाह मेरे लिए गुरु समान रहे हैं।
राजा मेनन की विवादास्पद फिल्म 'बारह आना' में नसीर और तनिष्ठा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में मुंबई में रह रहे गरीबों की जिंदगी को दर्शाया गया है।
कहा जा रहा है कि 'बारह आना' बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडिगा के उपन्यास 'व्हाइट टाइगर' से प्रभावित है। इस पर तनिष्ठा का कहना है कि यह फिल्म उपन्यास की नकल नहीं है लेकिन फिल्म के कुछ अंश उपन्यास से प्रभावित जरूर हो सकते हैं।
गौरतलब है कि तनिष्ठा निर्देशक सारा गोवरान की फिल्म 'ब्रिक लेन' से सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें 'ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्डस' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications