शाहरूख पर #DoTook: 'फिल्म फेल हो तो प्रमोशन से सुपरहिट नहीं होगी'
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में फिल्म प्रमोशन पर बात करते हुए कहा कि ये प्रमोशन वगैरह ज़्यादा काम नहीं आते हैं। और वो आपकी असफलता को सफलता में नहीं बदल देंगे।
शाहरूख खान ने पूरे देश में उथल पुथल मचा रखी है। दरअसल, वो रईस के प्रमोशन के लिए ट्रेन यात्रा कर रहे हैं और अब फिल्म प्रमोशन पर नसीरूद्दीन शाह ने एक दम दो टूक बात कही है।
दरअसल, नसीरूद्दीन शाह यहां अपनी आने वाली इरादा के ट्रेलर लॉन्च में आए थे और इसी दौरान प्रेस से बात करते हुए उन्होंने फिल्म प्रमोशन पर सीधी सी बात कही। ये प्रमोशन वगैरह फिल्म की किस्मत नहीं बदलेंगे। अच्छी फिल्म अच्छी ही रहेगी और बेकार फिल्म बेकार ही रहेगी। प्रमोशन आपकी असफलता को सफलता में नहीं बदल सकता।

गौरतलब है कि ट्रेन से सफर करने के लिए शाहरूख खान की हर जगह निंदा हो रही है। उनका ये प्रमोशन आईडिया बाकी लोगों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर चुका है। वडोदरा में एक आदमी की मौत भी हो गई। यहां देखिए तस्वीरें।
अब कुछ भी हो नसीरूद्दीन शाह की बातों में सच्चाई तो है। कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी पब्लिसिटी केवल उन फिल्मों का प्रदर्शन था। इसमें हालिया रिलीज़ फिल्म दंगल भी शामिल है।
["शाहरूख - सलमान की फिल्मों पर सीटियां बजाने वाले...मेरी फिल्म से दूर रहें"]
लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि फिल्मों को पब्लिसिटी ना मिलने के कारण वेटिंग और अलीगढ़ जैसी अच्छी फिल्में भी दर्शकों तक पहुंच नहीं पाई।
लेकिन हां, सौ बात की एक बात ये है कि जो तरीका शाहरूख ने अपनाया वो सरासर गलत था। और नसीर साहब की बातों से ये साफ झलका। जानिए बॉलीवुड एक्टर्स के कुछ ऐसे ही बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications











