नसीरुद्दीन शाह ने यूपी में लव जिहाद को बताया तमाशा, दिया मुंहतोड़ जवाब, बोला- लोगों को बांटा जा रहा है
नसीरुद्दीन शाह लाजवाब एक्टिंग के साथ अपनी सोच को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। देश के कई बड़े मामले पर नसीरुद्दीन शाह हमेशा से अपनी राय जाहिर करते हुए आए हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद जैसे गंभीर मसले पर अपनी राय जाहिर करते हुए रतना पाठक से खुद की शादी का उदाहरण पेश किया है।
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने साफ तौर पर कहा है कि लव जिहाद का इस्तेमाल इसलिए किया गया है कि ताकि हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच दूरी बनी रहे। उन्होंने ये भी कहा है कि लव जिहाद जैसी बातें राजनीति की देन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि किस तरह से लोगों को बांटा जा रहा है, इस बात से मुझे बेहद नाराजगी है। जैसे यूपी में लव जिहाद का तमाशा।


Click it and Unblock the Notifications











