..................... नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों पर क्यों कसा तंज? बोले- 'मैं नहीं देखता हूं, लोग भी ऊब जाएंगे' Naseeruddin Shah take a dig at Hindi films? Said- 'I don't see, some days people will also get bored' - Hindi Filmibeat

नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों पर क्यों कसा तंज? बोले- 'मैं नहीं देखता हूं, लोग भी ऊब जाएंगे'

naseeruddin shah

नसीरुद्दीन शाह को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर कुछ ऐसा कह देते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होता है। वो अपनी बेबाकी को लेकर जाने जाते हैं। कई मुद्दों पर उनको काफी खुलकर बोलते हुए सुना गया है।

इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उन्होने खुद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और फिल्मों को लेकर बयान दिया है। उन्होने कहा है कि वो बॉलीवुड फिल्में देखना बंद कर चुके है। नसीरुद्दीन शाह ने ये बात क्यों कही और ऐसा कहने के पीछे क्या राज है इसको लेकर चर्चा हो रही है।

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कहा कि फिल्मों में अब दम नहीं है क्योंकि सिर्फ पैसों के लिए ही फिल्में बन रही हैं। उनका कहना था कि, "हिंदुस्तानी खाना हर जगह पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें दम है। हिंदी फिल्मों में क्या दम है? हां, उन्हें हर जगह देखा जा रहा है.. 'कितना विदेशी, कितना भारतीय, कितना रंगीन'।

जल्द ही वे इससे ऊब जाएंगे क्योंकि वहां इसमें कोई दम नहीं है।'' इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "हिंदी सिनेमा के लिए उम्मीद तभी है जब हम उन्हें पैसा कमाने के साधन के रूप में देखना बंद कर देंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है।

अब कोई समाधान नहीं है क्योंकि जिन फिल्मों को हजारों लोग देखते हैं वे बनती रहेंगी और लोग बनते रहेंगे।" नसीरुद्दीन शाह का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के बयान सामने आते रहते हैं।

कई बार नसीरुद्दीन शाह के साथ लोगों के के मतभेद होते हैं और अक्सर विवादों की खबरें सामने आती हैँ। इस वक्त उनका जो कहना वो कितना सही और कितनी गलत है इसका फैसला आप कर सकते हैं। नसीरुद्दीन शाह एक दमदार अभिनेता के तौर पर पहचान मिली है। उन्होने आज तक जितने भी किरदार निभाए हैं वो बेहतरीन रहे हैं। हालांकि वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X