बॉलीवुड के मशहूर सितारों ने दो साल साथ रहने के बाद लिया अलग होने का फैसला, वजह जानकर फैंस को लगा झटका

Vivaan Shah and Karishma Sharma

Vivaan Shah and Karishma Sharma Breakup: हिंदी सिनेममा के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह के बेटे और अभिनेता विवान शाह को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनका उनकी गर्लफ्रेंड करिश्मा शर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है जिसके साथ वह दो साल से रिश्ते में थे। इस खबर के आने के बार फैंस सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ब्रेकअप की खबरों में करिश्मा का बयान-

इस खबर की पुष्टि करते हुए करिश्मा ने कहा,- "हा, हमने अलग होने का फैसला किया क्योंकि हम अपने जीवन के दो अलग-अलग फेज में थे। हम दोनों अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। विवान हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहेगा। बस कभी-कभी, चीजें दो लोगों के बीच काम नहीं करती हैं।"

आगे करिश्मा ने कहा,- "मुझे रिश्तों से ब्रेक लेने और अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मैंने हमेशा प्यार का पीछा किया है, लेकिन मेरे लिए अब अपने करियर के प्रति अधिक मेहनती होना है। मैं सिंगलहुड के इस फेज का आनंद ले रही हूं, अपने बारे में और अधिक सीख रही हूं और जीवन में नए कौशल सीखने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।"

रिश्ते के टूटने पर विवान का बयान-

विवान ने इस खबर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में विवान करिश्मा को अपना निजी हीरो बता चुके हैं। इसके साथ ही वे करिश्मा को अपना सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।

इंटरव्यू में विवान ने कहा था, -"करिश्मा ने इस समय एक अभिभावक और फरिश्ते की तरह मेरे जीवन में प्रवेश किया और मेरी उम्मीदों को एक नया जीवन दिया। वह मेरे लिए अब तक का सबसे बड़ा आशीर्वाद और सबसे अच्छी चीज रही है। इसे शब्दों में पिरोना मुश्किल होगा कि कितना वह मेरे लिए मायने रखती है, और वह मेरे जीवन में कितनी खुशियां लेकर आई है। वह सबसे प्रेरणादायक व्यक्ति है जिससे मैं कभी मिला हूं।"

खैर फिलहाल तो दोनों की ब्रेकअप की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी बातें चल रही हैं। फैंस इन पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। करियर की बात करें तो करिश्मा शर्मा कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वही विवान शाह भी कई सारी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X