'डर्टी पिक्चर के बाद सीरयल किसर कहलायेंगे नासिर साहब'

वैसे आपको बता दें कि विद्या बालन के सबसे ज्यादा गर्मा-गर्म सीन नासिर साहब के ही साथ है, जबकि इस मामले में तुषार और इमरान हाशमी के हाथ तंग हैं। वैसे पहले खबर आयी थी कि इमरान हाशमी फिल्म की टीम से खफा हो गये हैं, उनका कहना है कि फिल्म को तो ऐसे प्रचारित किया जा रहा है जैसे कि यह फिल्म केवल अकेले विद्या की है।
इस फिल्म के अहम किरदारों में वो खुद हैं, नसीर साहब हैं और तुषार कपूर हैं लेकिन हर जगह केवल विद्या बालन के डर्टी लुक की चर्चा हो रही है। जो कि सरासर गलत है। अभी तक जब भी इमरान की कोई फिल्म आती है तो इमरान ही फिल्म के असली चार्म होते हैं लेकिन इस बार सारा क्रेडिट विद्या ही ले गयी हैं।
हालांकि 'द डर्टी पिक्चर' की यूनिट का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है इमरान को विद्या से कोई भी परेशानी नहीं है। उन्होंने ने भी फिल्म के प्रमोशन में उतना ही वर्क किया है जितना बाकी सबने। वो इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के लिए विद्या ने खासी मेहनत की है। फिल्म में उनका जबरदस्त अंगप्रदर्शन है जिसकी वजह से यह फिल्म जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। देखते हैं कि इमरान का दावा कितना सच होता है।जरूर क्लिक करें, डर्टी पिक्चर का हॉट वीडियो, वरना आप बहुत कुछ मिस कर जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











