बड़े मामले में क्यों चुप हैं शाहरुख, सलमान-आमिर , नसीरुद्दीन शाह का आया जवाब ?
बॅालीवुड के लोकप्रिय कलाकार नसीरुद्दीन शाह हमेशा से ही अपनी राय को बेबाक तरीके से साझा करते हैं। भिन्न क्षेत्र से नसीरुद्दीन शाह हर बड़े मामले पर अपनी राय रखते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि क्यों किसी बड़े मामले पर बड़े स्टार्स जैसे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान चुप रहना पसंद क्यों करते हैं।
नसीरुद्दीन शाह ने ये भी कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को अपने मन की बात कहने के लिए हर जगह परेशान किया जाता है। एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि बॅालीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख और आमिर क्यों खामोश रहते हैं? नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि वे उस उत्पीड़न के कारण परेशान हैं जिसका उन्हें शिकार बनाया जाएगा।

खोने के लिए उनके पास काफी कुछ है। ये केवल आर्थिक परेशानी नहीं होगी या फिर एक या दो एड छूटने तक ही सीमित नहीं होगा। उन्हें हर तरह से परेशान किया जाएगा। नसीरुद्दीन ने साफ तौर पर कहा कि जो भी बोलने की हिम्मत करता है उसका उत्पीड़न किया जाता है। ये केवल जावेद अख्तर या मुझ तक सीमित नहीं है।
जो भी दक्षिणपंथी मानसिकता के खिलाफ बोलेगा उसके साथ ऐसा होगा। उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स पर सरकार का समर्थन करने वाली फिल्में बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। वे सभी फाइनैंस करते हैं, साफ तौर पर कहते हैं कि अगर प्रोपेगेडा फिल्म बनेगी तो उसे तुरंत क्लीन चिट दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











