भाग मिल्खा भाग में फरहान रॉकी जैसे दिखे हैं- नसीरुद्दीन शाह!

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग जिसने इस साल की बेहतरीन फिल्मों में अपनी जगह बनाई और साथ ही साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में भी अपना नाम शामिल किया है के बारे में एक्टर नसीरुद्दीन शाह की कुछ अलग ही राय है। नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि भाग मिल्खा भाग एक बहुत ही बेकार फिल्म है। भले ही फिल्म में फरहान अख्तर की एक्टिंग बहुत बेहतरीन है लेकिन वो फिल्म में कहीं से भी मिल्खा सिंह जैसे नहीं दिखे हैं। उनकी बॉडी देखकर यूं लग रहा है कि जैसे वो रॉकी जैसे दिख रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक को काफी इंप्रेस किया। सभी ने भाग मिल्खा भाग की दिल खोलकर तारीफ की। यहां तक कि अमिताभ बच्चन तक ने मिल्खा सिंह बने फरहान अख्तर की काफी तारीफ की।

भाग मिल्खा भाग भारत के बहुत फेमस एथिलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था और साथ ही उन्होंने अपने इस किरदार में जान डालने के लिए काफी मेहनत भी की। अपनी डायट से लेकर एक्सरसाइज तक के लिए फरहान ने काफी मेहनत की। फरहान के इस प्रयास को लोगों ने भी काफी सराहा। लेकिन हाल ही में नसीरुद्दीन शाह जो कि अपनी अगली फिल्म डेढ़ इश्किया के प्रमोशन में व्यस्त हैं ने कहा कि भाग मिल्खा भाग फिल्म बहुत ही बेकार फिल्म थी और वो फिल्म आधी देखकर ही उठ गये थे। नसीरुद्दीन शाह ने कहा फरहान अख्तर कहीं से भी मिल्खा सिंह नहीं दिख रहे थे। उन्हें देखकर तो ये लग रहा था कि रॉकी का किरादर निभा रहे हों।

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मिल्खा सिंह इस फिल्म को देखकर बहुत खुश हुए। फरहान में वो अपने आप को देख रहे थे लेकिन क्या उनके पास अपनी तस्वीर नहीं है जो वो फरहान और अपने बीच फर्क नहीं देख पाए। इस तरह से नसीरुद्दीन शाह ने कुल मिलाकर भाग मिल्खा भाग को साल की सबसे खराब फिल्म बताया लेकिन उन्होंने फरहान की काफी तारीफ की और कहा फरहान वाकई बेहतरीन एक्टर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X