मुगल अगर गलत थे तो ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार को गिरा डालो- नसीरुद्दीन शाह

naseeruddin shah

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर मशहूर है कि वो बेबाक बयान देते हैं और कई बार वो अपनी बातों के चलते विवादों में आ जाते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। उन्होने मुगलों को लेकर कुछ ऐसा कहा जो कि खबरों का हिस्सा है और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह इतिहास को लेकर बात कर रहे थे और उनका कहना था कि, राजवंश के कुछ शासकों को गलत तरीके से खलनायक बनाया गया है।

भारत में मुगल साम्राज्य और उनके योगदान को लेकर भी उन्होने कई बातें की हैं। इंडियन एक्सप्रेस से इस दौरान अभिनेता बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि, "मुझे ये हैरान करता है क्योंकि यह बहुत ही हास्यास्पद है।

मेरा मतलब है, लोग अकबर और नादिर शाह या बाबर के परदादा तैमूर जैसे जानलेवा आक्रमणकारी के बीच अंतर नहीं बता सकते। ये वो लोग थे जो यहां लूट करने आए थे। रही बात मुगलों की तो वो यहां पर लूट करने नहीं आए थे।

वे इसे अपना घर बनाने के लिए यहां आए थे और उन्होंने यही किया। उनके योगदान को कौन नकार सकता है?" नसीरुद्दीन शाह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने कहा, ''अगर मुगलों जो कुछ किया वो गलत है तो ताजमहल को गिरा दो, लाल किले को गिरा दो, कुतुब मीनार को गिरा दो। लाल किले को हम पवित्र क्यों मानते हैं, इसे एक मुगल ने बनवाया था।

हमें उनका महिमामंडन करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें बदनाम करने की भी जरूरत नहीं है।'' इसके बाद से नसीरुद्दीन शाह के इस बयान को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं हैं और लोग उनके समर्थन और विरोध में बोल रहे हैं।

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X