..................... Naseeruddin Shah Reveals His Sons Wake Him Up At 3 AM To Show His Bad Films - Hindi Filmibeat

रात के अंधेरे में बेटे करते हैं इस दिग्गज एक्टर के साथ ऐसा काम, खुद बोले- 'वो 3 बजे मुझे...'

Naseeruddin Shah Bad Films: नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है। पांच दशक से भी ज्यादा उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में हो चुके हैं और उन्होंने इस दौरान काफी हिट फिल्में भी दी है। लेकिन कुछ उनकी बुरी फिल्में भी है जिनका जिक्र उन्होंने 75 साल की उम्र में हाल ही में हुए फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया।

Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी खराब फिल्मों पर की बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने इस फिल्म में बहुत ही अहम किरदार निभाया। लेकिन हाल ही में इस फिल्म के इवेंट में उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि उन्होंने भी इतने सालों में कई सारी खराब फिल्में दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे कई बार देर रात उनको उठाकर उन्हें की खराब और बुरी फिल्में दिखाने लगते हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने इवेंट के दौरान बताया कि एक एक्टर की एक्टिंग को आकार देने में सबसे ज्यादा राइटिंग और डायरेक्शन का रोल होता है। एक एक्टर की सफलता फिल्म की मजबूत राइटिंग और डायरेक्टर पर भी निर्भर होती है।

रात के 3 बजे नसीरुद्दीन शाह के बेटे करते हैं ये काम

इस पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि "मेरा यही मानना है कि किसी भी एक्टर की सफलता लेखक और डायरेक्टर के हाथ में होती है। अगर राइटिंग अच्छी नहीं होती है तो दुनिया का सबसे बेहतरीन एक्टर भी कुछ भी नहीं कर सकता है। मैंने कुछ फिल्मों में बहुत खराब एक्टिंग की। मेरे बेटे मुझे रात को 3 बजे उठकर यूट्यूब पर उन फिल्मों को दिखाते हैं जिनमें मैं बहुत खराब एक्टिंग की है। उन्हें देखने के बजाय मैं सोने ज्यादा पसंद करता हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर के दो बेटे हैं जिनका नाम विवान और इमाद शाह है और दोनों ही एक्टर्स हैं।

अभिनेता ने इम्तियाज अली की तारीफ की

इसी इवेंट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली काफी अच्छे फिल्म मेकर है। इस दौरान उन्होंने इम्तियाज अली की जमकर तारीफ की और कहा कि मैंने अतीत में उनकी फिल्में देखी हुई है और मुझे वह बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। वह अपने एक्टर्स के साथ में बहुत प्यार और अनुशासन के साथ में काम करते हैं। मैंने बहुत कम ऐसे डायरेक्ट देखे हुए हैं जो किसी एक्टर के एक्टिंग के कारण रीटेक लेते हैं। इम्तियाज अली उन्ही में से एक है।

नसीरुद्दीन शाह की आने वाली फिल्म

अगर हम नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की बात करें तो आपको बता दें कि इस 12 जून को रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा वेदांग रैना, शरवरी वाघ, और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X