सत्यजीत रे के साथ काम ना कर पाने का मलाल है- नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं और अपने बेहतरीन किरदारों से लोगों को एंटरेटन कर रहे हैं लेकिन अपने इस मलाल को वो पूरा ना कर पाने के लिए हमेशा ही दुखी रहेंगे। नसीरुद्दीन शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कई बार मैंने सत्यजीत रे को भूमिका के लिए पत्र लिखना चाहा लेकिन ऐसा करने का साहस मैं ना जुटा पाया। अब मुझे इस बात का अफसोस होता है कि मैंने ऐसा क्यों नहीं किया। मैं रे के साथ कोई फिल्म ना कर सका। नसीरुद्दीन शाह ने आगे बताया जब मैं 22 साल का था तो एनएसडी का छात्र था और उस समय मै मणिक दा से मिला था। तब मैं मैक्समूलर भवन में बर्गमैन की फिल्म साइलेंस देख रहा था। तभी वो मेरे आगे आकर बैठ गये।
वो जब मेरे आगे आकर बैठे तो उसके बाद तो मैं उन्हें ही देखता रहा। फिल्म तो देख ही ना सका। और भला आप फिल्म देख भी कैसे सकते थे जब आपके सामने आपकी अगली कतार में पाथेर पांचाली जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्मकार बैठे हों। मुझे याद है कि 12 साल की उम्र में मैं उनसे संयोग से मिला था तब उन्होंने वर्दी और टोपी पहन रखी थी। जिसे देखकर मैं उन्हें पुलिस अधिकारी समझ बैठा था।
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म डेढ़ इश्किया की थी और उसके बाद नसीरुद्दीन शाह अब एक बंगाली फिल्म खासी कथा में एक कसाई का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











