नसीर हों या विक्‍टर: राहुल ढोलकिया

इस फिल्म में कट्टरपंथी अलगाववादी नेता की भूमिका के लिए वे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और विक्टर बनर्जी में से किसे चुनें, यह उनके लिए दुविधा का विषय है।
जहां नसीर की उर्दू तर्जुमा और डॉयलॉग बोलने की कला लाजवाब है, वही विक्टर भी एक मझे हुए कलाकार है। हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'ए वेडनसडे' में भी वे एक आतंकवादी की भूमिका में दिख चुके हैं।
ढोलकिया ने बातचीत में कहा, "यह भूमिका मानों नसीर के लिए ही लिखी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें राजनीतिक किरदार निभाते हुए बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करते की क्षमता है। हालांकि 'सरफरोश' में उन्होंने एक देशद्रोही की भूमिका निभाई है, लिहाजा उन्हें अपनी फिल्म में लेने को लेकर मैं थोड़ी दुविधा में हूं।"


Click it and Unblock the Notifications