Naseeruddin Shah: एक बार फिर से अभिनेता ने हिंदू और मुसलमानों को लेकर दिया बयान, भड़के लोग

Naseeruddin Shah: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के लिए खबरों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गई है, सिनेमा के माध्यम से सरकार द्वारा चतुराई से इसे फैलाया जा रहा है। इसको लेकर अब विवाद शुरु हो गया है।
नसीरुद्दीन शाह बयान-
सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुखर आलोचक कहे जाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि यह चिंताजनक है कि कुछ फिल्मों और शो को दुष्प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में वोट पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इसका इस्तेमाल किया है। पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है। नसीरुद्दीन ने आगे कहा चुनाव आयोग भी ऐसी चीजों पर कुछ भी नहीं बोलता है।
देश में राजनीतिक पार्टियां चुनावों के लिए धर्म का खुलकर का इस्तेमाल करती हैं। चुनाव आयोग हमेशा इन चीजों पर मूक बना रहता है। अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता, तो अब तक बवाल खड़ा हो गया होता।
नसीरुद्दीन ने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इन चीजों काफी इस्तेमाल करते हैं, हाल ही में उन्होंने इस चीज का इस्तेमाल किया और हार का सामना करना पड़ा।
आगे अभिनेता ने यह भी कहा, मुझे लगता है कि यह धर्म का इस्तेमाल होना चुनावों में जल्द ही खत्म हो जायेगा। अब इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर दो अलग अलग पक्षों का ट्रेंड चल गया है, और साथ ही विवाद भी शुरु हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
