..................... गदर 2 की सफलता पर भड़के नसीरुद्दीन शाह? बोले- ऐसी फिल्मों का चलना काफी परेशान.. Naseeruddin Shah on the success of Gadar 2, said - 'It is very disturbing to run such films' - Hindi Filmibeat

गदर 2 की सफलता पर भड़के नसीरुद्दीन शाह? बोले- ऐसी फिल्मों का चलना काफी परेशान..

naseeruddin shah

नसीरुद्दीन शाह इस वक्त फिर से खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको भी हैरान कर सकता है। दरअसल नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि इस वक्त जैसी फिल्मो को लोकप्रियता मिल जाती हैं वो यकीन करने से परे है और काफी चिंता होती है।

यही कारण है कि उन्होने गदर 2, द कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरीज जैसी फिल्म का हिट काफी डिस्टर्बिंग बताया है। उन्होने जो कुछ भी कहा लो लोगों को चौंका रहा है।

नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि, "वास्तव में, केरल स्टोरी और गदर 2 जैसी फिल्में, मैंने उन्हें नहीं देखा है, लेकिन मुझे पता है कि वे किस बारे में हैं, यह परेशान करने वाली बात है कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में इतनी खराब हैं।"

उनका कहना था कि फिल्म अच्छी तरह से बनाई जाती हैं, सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता जैसे लोग शामिल हैं.. ऐसी फिल्म किसी के द्वारा नहीं देखी जाती हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि, "महत्वपूर्ण है कि ये फिल्म निर्माता हिम्मत न हारें और कहानियां बताना जारी रखें।

वे भावी पीढ़ी के लिए जिम्मेदार होंगे। सौ साल बाद लोग भीड़ देखेंगे और वे गदर 2 भी देखेंगे और देखेंगे कि कौन सा हमारे समय की सच्चाई को दिखाती है, क्योंकि फिल्म ही एकमात्र माध्यम है जो ऐसा कर सकती है।'' इसके बाद नसीरुद्दीन शाह का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

नसीरुद्दीन शाह कितने बेबाक रहे हैं ये भी किसी से छिपा नहीं है। उनको दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है और कहा जाता है कि वो अक्सर अपने किरदारों से लोगों को प्रभावित करते हैं। हालांकि काफी समय से वो किसी अच्छी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

Read more about: naseeruddin shah gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X