..................... Naseeruddin Shah made a controversial statement On the inauguration ceremony of the new parliament - Hindi Filmibeat

नई संसद के उद्धाटन समारोह पर Naseeruddin Shah ने कंसा तंज, फिर से धर्म को लेकर दिया विवादित बयान

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah made a controversial statement: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी बयानबाजी के लिए जाने जा रहे हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ नए बयान दे रहे हैं, कभी देश के मुस्लिमों को लेकर तो कभी फिल्म द केरल स्टोरी पर। अब एक बार फिर से अभिनेता ने नए संसद के उद्धाटन समारोह पर तंज कसा है।

नसीरुद्दीन शाह का विवादित बयान-

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बैसे तो हमेशा ही बयान देते रहते हैं, इस बार उन्होंने नए संसद के उद्धाटन समारोह पर तंज कसा है, इसकी तुलना पीएम मोदी के स्मारक से कर दी है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेता अपने लिए स्मारक बनाना चाहते हैं।

हालांकि अभिनेता ने संसद की नई इमारत को समय की मांग और जरूरत भी बताया, लेकिन उन्होंने इसके उद्धाटन समारोह पर सवाल किया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि नए संसद भवन की इमारत 100 साल पुरानी थी, इसलिए इस बिल्डिंग की जरूरत थी, लेकिन क्या ऐसे उद्धाटन समारोह की जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि, आप हर चीज में धार्मिक पहलुओं को शामिल कर रहे हैं। आप इस तरह से पुजारियों से घिरे होकर आते हैं जैसे कि यह इंग्लैंड का राजा है जो कि बिशपों से घिरा है। आप राजदंड लेकर आते हैं। भव्यता के भ्रम की एक सीमा होनी चाहिए।

आगे अभिनेता ने कहा, मुझे लगता है कि इसका खामियाजा हम भुगत रहे हैं। खैर यह पहली बार ऐसा नहीं है कि जब अभिनेता ने ऐसा कोई बयान दिया हो, अभिनेता इससे पहले मुस्लिमों को लेकर भी अपनी बात रख चुके हैं।

उन्होंने कहा था पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है। लोगों ने बहुत चतुराई से ये नैरेटिव सेट किया है। इसके अलावा अभिनेता ने द केरल स्टोरी पर भी अपनी बात रखी थी। खैर जब जब अभिनेता अपना बयान देते हैं हर तरफ एक अलह ही विवाद शुरु हो जाता है।

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X