तालिबान की जीत पर 'जश्न मनाने वाले' भारतीय मुस्लिमों पर नसीरुद्दीन शाह ने साधा कड़ा निशाना, देखें VIDEO
दुनियाभर में इन दिनों तालिबान को लेकर हलचल मची हुई है। पिछले काफी दिनों से ये मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है। और अब सामाजिक मुद्दों पर बेबाक बयान देने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक लेटेस्ट वीडियो में भारत में तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर निशाना साधा है। इस वीडियो में उन्होंने हिंदुस्तानी इस्लाम और दुनिया के बाकी हिस्सों के इस्लाम के बीच फर्क बताया है।
नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है, लेकिन कुछ भारतीय मुस्लिमों का इस बर्बरता को लेकर जश्न मानना भी कम खतरनाक नहीं है। आज हर हिंदुस्तानी मुसलमान को अपने आप से ये सवाल पूछना चाहिए कि उसे अपने मजहब में सुधार और आधुनिकता चाहिए या वो सदियों पुराने बर्बरता के साथ रहना चाहते हैं।"
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा, "मैं हिंदुस्तानी मुसलमान हूं और जैसा कि मिर्जा गालिब कह गए हैं, मेरा रिश्ता अल्लाह मियां से बेहद बेतकल्लुफ है, मुझे सियासी मजहब की कोई जरूरत नहीं है। हिंदुस्तानी इस्लाम दुनिया भर के इस्लाम से हमेशा मुख्तलिफ (अलग) रहा है, और खुदा वो वक्त न लाए कि वो इतना बदल जाए कि हम उसे पहचान भी न सकें।"
गौरतलब है कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े हिस्से और राजधानी काबुल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। वहां दशहत का माहौल है और वहां के स्थानीय लोग देश छोड़कर भागने के लिए बेबस हैं।
ऐसी परिस्थिति में भी एक तबका जहां अफगानिस्तान के लोगों के मानवाधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो तालिबानियों को लेकर समर्थन जता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











