हेल्थ अपडेट- नसीरूद्दीन शाह को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, निमोनिया की वजह से हुए थे भर्ती
पिछले दिनों फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया गया था कि उनके फेंफड़ों में पैच भी पाया गया है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता तो आज यानि की 5 जून को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अभिनेता की हालत स्थिर है और उन्हें डाक्टर्स के निगरानी में रखा गया है।
नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक और उनके बच्चे भी हॉस्पिटल में लगातार मौजूद हैं। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक शाह को इस समय स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

वहीं, बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक्टर ने खुद कंफर्म किया है कि वो सोमवार को अस्पताल से छुट्टी पा सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और सोमवार को घर जा सकता हूं.."
70 साल के नसीरुद्दीन शाह के सेहत जुड़ी खबरें कई बार सामने आती रहती हैं, लेकिन परिवार अफवाहों को तुरंत शांत कर देता है। पिछले साल भी एक्टर के बीमार होने की खबरों को अफवाह बताते हुए विवान शाह ने लिखा था- "बाबा बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे अफवाहें गलत हैं।"
पिछली बार नसीरुद्दीन शाह वेब सीरिज 'बंदिश बैंडिट्स' और फिल्म 'राम प्रसाद की तेरहवीं' में नजर आए थे जिसका डायरेक्शन सीमा पहवा ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications











