माधुरी के प्रशसंक हैं नसीरूद्दीन शाह

ज्ञात हो कि देढ़ इश्किया वर्ष 2010 में आयी फिल्म इश्किया की अगली कड़ी है। इश्किया में विद्या बालान, नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी नजर आए थे। इस नयी फिल्म में नसीरूद्दीन और अरशद तो रहेंगे ही लेकिन विद्या के स्थान पर माधुरी नजर आयेंगी। ऐसा नहीं है कि माधुरी और नसीरूद्दीन पहली बार सुनहरे पर्दे पर एक साथ नजर आयेंगे।
इससे पहले दोनों राजीव राय की त्रिदेव , पंकज पराशर की राजकुमार तथा एम एफ हुसैन की गजगामिनी में काम कर चुके हैं। नसीरूद्दीन ने एक कार्यक्रम के अवसर पर कहा "माधुरी और मैं पहले भी काम कर चुके हैं और मैं उनका प्रशसंक हूं। मैं नहीं जानता कि मेरी कितनी फिल्में उन्होंने देखी हैं लेकिन मैं हमेशा सोचता हूं कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं और मुझे फिर उनके साथ काम करने का इंतजार है।"
इससे पहले एम एफ हुसैन भी माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े प्रशंसक रह चुके हैं और अब नसीरुद्दीन शाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। नसीरुद्दीन शाह को आर्ट फिल्मों का बेस्ट एक्टर कहा जाता है और माधुरी कमर्शियल फिल्मों की मशहूर अदाकार रह चुकी हैं।
इश्किया में विद्या बालन और नसीरुद्दीन के करीबी दृष्यों को काफी सराहा गया और फिल्म की सफलता के पीछे इन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री का काफी योगदान था। देखना है कि विद्या की जगह माधुरी और नसीरुद्दीन की जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











