..................... Naseeruddin Shah: I've worked for money and there's no shame; I need to run my kitchen - Hindi Filmibeat

नसीरुद्दीन शाह: मैं पैसों के लिए काम करता हूं, मुझे भी घर की किचेन चलानी है

नसीरुद्दीन शाह अपने बकमाल अभिनय और अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते है। उनको जो कि कुछ भी जिसके लिए कहना होता है वो अपने विचारों को सबके सामने रखने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते है। हाल ही में फिल्मों को लेकर उनसे पैसों के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब एक दम सीधा और सटीक था। उन्होने कहा कि हां इसमें कोई शक नही है कि मैं पैसों के लिए अभिनय करता हूं..इसके बताते हुए मुझे कोई शर्म महसूस नहीं हो रही है।

उनका कहना था कि हां मै ऐसा करता हूं क्योंकि मुझे भी अपना किचेन चलाना है और परिवार पेट पालना है। अभिनेता ने कहा वो कभी भी नहीं सोचते हैं कि लोग उनके बारे में क्या कह रहें है या अखबार में उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है।

naseeruddin shah, नसीरुद्दीन शाह

उनको अपना काम करना होता है और वो अच्छी स्क्रिप्ट चुनकर अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। गौरतलब है कि नसीरुद्दीन ने हर क्षेत्र चाहे टीवी हो, फिल्म हो या फिल्म वेब ही क्यों ना हो..हर जगह काम किया है।

उनके अभिनय के आज भी लोग दीवाने हैं और उनको देखना पसंद करते हैं। अभिनेता ये भी कहते है कि वो काफी ज्यादा अपने आपको गर्वांवित महसूस करते हैं कि वो इस स्वतंत्र फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X