पुष्पा और आरआरआर जैसी फिल्मों पर भड़के दिग्गज अभिनेता, बोले- 'ऐसी फिल्में देखने कभी ना जाऊं'

नसीरुद्दीन शाह इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कही वो सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर बात करते हैं तो कहीं वो द कश्मीर फाइल्स को एक डिस्टर्बिंग फिल्म बताते हैं। इस वक्त उनका एक और बयान सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
उन्होने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्होने काफी कोशिश की है लेकिन आरआरआर और पुष्पा नहीं देख सके।
अभिनेता बोले, ''मैंने आरआरआर देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सका, मैंने पुष्पा देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सका। हालाँकि मैंने मणिरत्नम की फिल्म देखी। क्योंकि वह बहुत सक्षम फिल्म निर्माता हैं और उनका कोई एजेंडा नहीं है।
मैं रोमांच या आपके अंदर छिपी भावनाओं को बढ़ावा देने के अलावा कुछ भी कल्पना नहीं कर सकता। देखने के बाद अक्सर एक ख़ुशी का एहसास होता है जो कई दिनों तक बना रहता है। मैं कल्पना नहीं कर सकता, मैं ऐसी फिल्में देखने कभी नहीं जाऊंगा।'' नसीरुद्दीन शाह का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर बातें कर रहे रहे हैं।
द कश्मीर फाइल्स पर बोले थे नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि ऐसी फिल्में काफी डिस्टर्बिंग होती हैं क्योंकि ये एक एजेंडे को लेकर चल रही हैं। उनका कहना था, "केरल स्टोरी और गदर 2 जैसी फिल्में, मैंने उन्हें नहीं देखा है, लेकिन मुझे पता है कि वे किस बारे में हैं, यह परेशान करने वाली बात है कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में इतनी व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं, जबकि सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा द्वारा बनाई गई फिल्में हैं।"
कई बार अभिनेता अपने इन बयानों को लेकर ट्रोल भी होते हैं और लोग कई तरह की बातें करते हुए नजर आ जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











